आस्था: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने परिजनों संग किए बदरीनाथ धाम के दर्शन–

by | Sep 25, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंची उर्वशी, धामों के सौंदर्य को देख हुई अ​भिभूत–

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ: 24 सितंबर। बालीवुड अभिनेत्री तथा मिस इंडिया यूनिवर्स उर्वशी रौतेला ने पारिवारिक सदस्यों के साथ आज श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम के दर्शन से वह अविभूत है। उन्होंने श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा पर आने की हेतु भी कहा। उल्लेखनीय है

कि कोटद्वार उत्तराखंड की मूलनिवासी वर्तमान में मुंबई में निवास कर रही बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने “सिंह साब द ग्रेट” “सनम रे”सहित कई फिल्मों तथा धारावाहिकों में अभिनय किया है इससे पहले उन्होंने कई ब्यूटी कांटेस्ट के खिताब भी जीते है।अभी बालीवुड में उनकी अभिनय यात्रा जारी है।

आज मंगलवार प्रात: बालीवुड अभिनेत्री पहले श्री केदारनाथ धाम पहुंची मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की ,भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया। उनके साथ उनकी माता मीरा रौतेला तथा भाई यशराज रौतेला भी दर्शन को पहुंचे।

पूजा-अर्चना पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बालीवुड अभिनेत्री तथा परिजनों को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, सहायक अभियंता गिरीश देवली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अरविंद शुक्ला कुलदीप धर्म्वाण सहित तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

बदरीनाथ धाम में अपने परिजनों के साथ उर्वशी रौतेला-

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया श्री केदारनाथ धाम में दर्शन के पश्चात बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला दोपहर को श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची।

मंदिर में दर्शन पश्चात प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने बालीवुड अभिनेत्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।

इस अवसर पर बालीवुड अभिनेत्री ने श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाए।इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान वेदपाठी रविंद्र भट्ट,तीर्थ पुरोहित मौनू पंचभैया, जेई गिरीश रावत,डा. हरीश गौड़ अजीत भंडारी योगंबर नेगी, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!