चमोली: इस धार्मिक नगरी में लोगों को आंख मूंदकर दू​षित पानी पिला रहा जल संस्थान, संज्ञान लें डीएम साब–

by | Sep 25, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

जोशीमठ में पेयजल लाइन पर फंसा मिला मेंढक, नलों पर पानी की सप्लाई हो गई थी बा​धित, पेयजल लाइन पर नहीं फिल्टर की व्यवस्था–

जोशीमठ (चमोली): चमोली जनपद में जल संस्थान के अ​धिकारी सिर्फ कुर्सी तोड़ रहे हैं, पेयजल लाइनों पर पानी सप्लाई हो रही है या नहीं, इससे उन्हें कोई सरोकार नहीं रहा। जोशीमठ में जब नलों पर पानी सप्लाई बा​धित हो गई तो स्थानीय लोगों ने नलों को खोलकर देखा तो वहां मेंढक फंसा था।

जब मेंढक को निकाल कर फेंक दिया गया, तब जाकर नलों पर पानी की सुचारु सप्लाई हो पाई।

रविग्राम में पेयजल लाइन पर निकला मेंढक-

बता दें कि जोशीमठ तीर्थाटन के साथ ही पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण नगर है। यहां बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही औली के सैर-सपाटे पर पहुंचने वाले पर्यटक रात्रि प्रवास करते हैं। जल संस्थान की ओर से नगर के लिए सप्लाई की जा रही पेयजल लाइन पर भी फिल्टर की कोई व्यवस्था नहीं है,

जिससे लोगों को दू​षित पानी पीना पड़ रहा है। रविग्राम में तो हद ही हो गई। पेयजल लाइन पर मेंढक फंसा होने से पानी की सप्लाई ठप पड़ी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल संस्थान लाइनों के संरक्षण की ओर लापरवाह बना हुआ है। जिला​धिकारी को इसका संज्ञान लेकर संबं​धितअ​धिकारियों से जवाब मांगना चाहिए।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!