चमोली: तीन साल से मोटर पुल निर्माण पड़ा आधा-अधूरा, कनोल गांव के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर कर रहे आवाजाही–

by | Sep 25, 2024 | आपदा, चमोली, सड़क | 0 comments

छुरागाड में मोटर पुल के निर्माण में देरी पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा- सड़क न होने से पीठ में ले जा रहे जरुरी सामान–

गोपेश्वर: नंदानगर विकास खंड के सुदूरवर्ती कनोल गांव को सड़क से जोड़ने के लिए छुरागाड में पिछले तीन साल से निर्मित हो रहा मोटर पुल का काम आज भी आधा-अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीण अपने गंतव्य तक जाने के लिए लगभग 10 किलोमीटर की पैदल दूरी नाप रहे हैं। छुरागाड में निर्मित लकड़ी का पैदल पुल तीन माह पूर्व बह जाने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आधे-अधूरे पुल से ही आवाजाही कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग उठाई है।

भूस्खलन से ध्वस्त पड़ी कनोल सड़क-

छुरागाड-कनोल (12 किमी) सड़क पर छुरागाड गदेरे पर वर्ष 2021 में मोटर पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन आज तक पुल का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। वाहनों की आवाजाही के लिए ग्रामीणों ने गदेरे पर लकड़ी की अस्थाई पुलिया निर्मित की, लेकिन जुलाई माह में गदेरे का जलस्तर बढ़ने से पुलिस बह गई।

ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, महेंद्र सिंह माही, क्षेत्र पंचायत सदस्य कंचन सिंह नेगी, दरवान सिंह, कुशल सिंह, प्रदीप सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह, कुंवर सिंह आदि का कहना है कि ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीण पीठ पर जरुरी सामान लेकर आधे-अधूरे निर्मित पुल से ही आवाजाही कर रहे हैं। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।मजीएसवाई विभाग के अ​धिकारियों के ​खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। जनप्रतिनि​धियों ने इस संबंध में जिला​धिकारी संदीप तिवारी को भी ज्ञापन सौंपा है।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!