चमोली: आपदा प्रभावित धारकोट के 10 परिवार सुरक्षित जगह पर भेजे–

by | Sep 27, 2024 | आपदा, चमोली | 0 comments

प्रशासन ने किया धारकोट का निरीक्षण, प्रभावितों को सुरक्षित जगह पर जाने को कहा, भूस्खलन से धारकोट के 31 मकान खतरे की जद में, 10 घरों को ज्यादा खतरा–

गोपेश्वर: चमोली जनपद आपदा से कराह रहा है। कई गांवें में भारी बारिश के बाद भूस्खलन और भू-धंसाव तेजी से होने लगा है। दशोली विकास खंड के धारकोट गांव में भूस्खलन से घरों में दरार आने से लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने गांव का निरीक्षण करते हुए ज्यादा खतरे की जद में आए 10 परिवारों को सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी है।

धारकोट गांव के नीचे काफी समय से भूस्खलन हो रहा था। इस साल यहां भूस्खलन काफी तेज हो गया है। इससे यहां 31 घरों में दरार आ गई हैं। लोग दरार वाले घरों में ही रहने को मजबूर हैं। बुधवार को राजस्व उपनिरीक्षक शांति प्रसाद डिमरी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिक खतरे वाले 10 परिवरों को कहा कि जब तक व्यवस्था नहीं होती तब तक गांव के दूसरे सुरक्षित घरों में चले जाएं। साथ ही ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। साथ ही गांव का भूगर्भीय सर्वेक्षण कराने की भी सिफारिश की है।

ग्राम प्रधान सुनीता फरस्वाण, राजेंद्र, नरेंद्र तोपाल आदि का कहना है कि सरकार को प्रभवित परिवारों के विस्थापन के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। गांव के जो क्षेत्र सुरक्षित जगह पर हैं वहां प्रभावित परिवारों के घर बनाए जा सकते हैं। ग्राम प्रधान सुनीता फरस्वाण ने कहा कि सुरक्षित जगह पर उनका खेत है, जिसे वह एक मकान बनाने के लिए दे रहे हैं। इधर, थराली, देवाल, जोशीमठ और पोखरी क्षेत्र के कई गांवों को भी भूस्खलन से खतरा उत्पन्न हो गया है।

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!