चमोली। चमोली जनपद के पोखरी क्षेत्र के मल्ला बीणा गांव में एक महिला की मनरेगा योजना के कार्य के दौरान पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई है। यह घटना आज रविवार को घटी। इन दिनों गांव-गांव में रोजगार गारंटी का काम चल रहा है। रविवार को मल्ला बीणा गांव में गांव की अन्य महिलाओं के साथ रोशनी देवी, उम्र 30 वर्ष पत्नी कपिल बर्त्वाल और सुनीता देवी भी पत्थर निकालते गई थी, अचानक पत्थर गिरने से रोशनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनीता घायल हो गई। ग्रामीण उसे 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी ले गए, जहां सुनीता का इलाज चल रहा है। महिला की मौत के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
रोजगार गारंटी का कार्य कर रही महिलाओं के ऊपर गिरे पत्थर, एक की मौत, एक हुई घायल —
by laxmi Purohit | Sep 5, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

Latest News
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...
ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...
500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...
नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...
न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...
जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...
