चमोली: जिला प्रशासन का अतिक्रमण पर प्रहार, पटियालधार से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अ​भियान–

by | Oct 1, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

नाले के किनारे किया अवैध निर्माण हटाया, कई अन्य जगहों को भी किया गया चि​न्हित, अवैध कब्जे हटेंगे–

गोपेश्वर: चमोली जिला प्रशासन का अतिक्रमण के ​खिलाफअ​भियान शुरू हो गया है। मंगलवार को चमोली तहसील प्रशासन और नगर पालिका परिषद की टीम ने पोखरी बैंड के पास पटियालधार में नाले के समीप निर्मित टिन शेड को हटा लिया है। यहां हुए पक्के निर्माण को भी ध्वस्त कर लिया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि नगर में जहां-जहां सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मिला, तो उसे हटा लिया जाएगा। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंपमच गया है।

नगर क्षेत्र में नालों से लेकर बाईपास मार्ग, नया बस अड्डा व अन्य जगहों पर सरकारी भूमि में अतिक्रमण किया गया है। अमर उजाला ने अपने एक अक्तूबर के अंक में नालों से लेकर बाईपास तक अतिक्रमण, निर्माण जोरों पर, प्रशासन मौन शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी, जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने चमोली एसडीएम को शीघ्र अतिक्रमण चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिस पर एसडीएम और नायब तहसीलदार के नेतृत्व में मजदूरों की टीम में पटियालधार में नाले के समीप हुए निर्माण कार्य को हटा लिया है। यहां टिन शेड को भी ध्वस्त कर दिया गया है। साथ ही भवन स्वामी को दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई है।

बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन अतिक्रमण की लिस्ट तैयार करने में जुट गया है। जहां भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण दिखेगा, उसे ध्वस्त कर दिया जाएगा।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!