चमोली: जैसे ही मिटिंग निपटने के बाद जिला​धिकारी संदीप तिवारी कमरे से बाहर आए तो बदल गया पूरा नजारा–

by | Oct 2, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चमोली जनपद में पहली बार देखा ऐसा जिला​धिकारी, अ​धिकारियों को खुद फोन कर समस्या बता रहे जिला​धिकारी–

गोपेश्वर: बीते दिनों जिला​धिकारी संदीप तिवारी महिला बेस अस्पताल सिमली के निरीक्षण पर गए। वहां स्थानीय विधायक और अस्पताल प्रबंधन के साथ जिला​धिकारी की मीटिंग प्रस्तावित थी। जब वे अस्पताल में जा रहे थे तो सड़क किनारे लंबी-लंबी झाड़ियां और अस्पताल परिसर के इर्द-गिर्द भी गाजर घास व झाड़ियांउगी थी, उन्होंने अपना वाहन रोका और तहसील व नगर पालिका के अ​धिकारियों से कहा, ये कहां ले जा रहेे हो मेरे को। उन्होंने कहा बेस अस्पताल। फिर डीएम ने कहा ऐसा होता है बेस अस्पताल जाने का रास्ता। उन्होंने हिदायत दी कि मीटिंग समाप्त होने तक परिसर व रास्ते तक की घास पूरी तरह से साफ होनी चाहिए। साथ ही अस्पताल परिसर में प्रकाश की व्यवस्था करें।

अस्पताल परिसर में लगाई गई सोलर लाइट-

जिसके बाद वे मीटिंग में चले गए। मीटिंग में विधायकों ने डीएम के सामने नाराजगी जताई अस्पताल परिसर व रास्तों में घास जमीं है, यहां कोई देखने वाला नहीं है। इसके अलावा अस्पताल की कई अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। जैसे ही मीटिंग समाप्त होने के बाद विधायक, डीएम व अ​धिकारी बाहर आए तो बाहर का नजारा देखने लायक था। यहां दूर-दूर तक कहीं घास का नामोनिशान नहीं मिला। जैसे अस्पताल परिसर में अभी-अभी हरी दूब लगाई हो। इसको देख विधायकों को भी आश्चर्य हुआ।

जिला​धिकारी संदीप तिवारी

जब जानकारी ली गई तो पता चला कि निर्देश मिलने के तुरंत बाद नगर पालिका की ओर से 10 पर्यावरण मित्रों को घास काटने के लिए लगाया गया। अ​धिकारी भी स्वयं घास उखाड़ने में लग गए। जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे में पूरा परिसर चकाचक हो गया। अब परिसर व रास्ते में पथ प्रकाश की व्यवस्था भी कर दी गई है। डीएम की कार्यशैली की जनपद में खासी चर्चा बनीं हुई है।

Latest News

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...
error: Content is protected !!