चमोली: रोजगार और जनसुविधाओं के लिए बंड और नागपुर पट्टी के लोग हुए मुखर-

by | Oct 3, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

टीएचडीसी प्रबंधन पर लगाया वादा ​खिलाफी का आरोप, बड़े आंदोलन की तैयारी में क्षेत्र की जनता, बनाई यह रणनीति–

गोपेश्वर: बंड और नागपुर पट्टी के ग्रामीणों ने रोजगार और जनसुविधाओं को लेकर निर्माणाधीन विष्णुागाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री संस्था टीएचडीसी के विरुद्ध आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि टीएचडीसी की ओर से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है, जिससे परियोजना प्रभावितों में आक्रोश का माहौल है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र प्रशासन की मध्यस्थता में टीएचडीसी प्रबंधन की उनके साथ बैठक आयोजित करवाने की मांग उठाई है। कहा गया कि यदि जल्द मांगों पर सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

बंड नागपुर संघर्ष समिति से जुड़े ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि इस वर्ष बीते 12 मार्च को उन्होंने रोजगार सहित क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर टीएचडीसी को ज्ञापन भेजा था, लेकिन इस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य व पुनर्वास के कार्य भी नहीं हो पाए हैं, जबकि परियोजना का निर्माण कार्य 60 प्रतिशत तक पूर्ण हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र टीएचडीसी की ओर से उनकी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो क्षेत्र में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को लेकर परियोजना प्रबंधन से वार्ता की जाएगी। इस मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिबोधनी खत्री, प्रदीप सिंह नेगी, नरेंद्र पोखरियाल, बस्ती लाल, धर्मेंद्र सिंह, आशीष के साथ कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!