चमोली: राजकीय इंटर कॉलेज सरमोला होगा उत्तराखंड बोर्ड का नया परीक्षा केंद्र–

by | Oct 3, 2024 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, एडीएम ने दिए निर्देश–

गोपेश्वर:उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा वर्ष-2025 की तैयारियों को लेकर गुरुवार को अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में परिषदीय परीक्षा केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक हुई। जिसमें नवीन परीक्षा केन्द्रों के लिए मिले प्रस्तावों, संवेदनशील एवं अधिक दूरी वाले परीक्षा केन्द्रों पर विचार विमर्श एवं चर्चा की गई।

परिषदीय परीक्षा के लिए दो नए केंद्र बनाने का प्रस्ताव मिले थे। जिसमें से मानकों के अनुसार सही पाए जाने पर पोखरी ब्लाक में राइका सरमोला को इस बार नया परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर समिति ने सहमति व्यक्त की। अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर विद्युत, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर इत्यादि व्यवस्थाओं की भली भांति जांच कर ली जाए। जहां पर कोई कमी है, उसे समय रहते उसको दूर करें।

प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि इस वर्ष 2025 में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा के लिए 107 केंद्र बनाए जाएंगे। जनपद के 9947 छात्र-छात्राएं इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगें। इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में 2514 बालक तथा 2423 बालिकाओं सहित कुल 4937 छात्र शामिल होगें। इंटरमीडिएट परीक्षा में 2565 बालक तथा 2445 बालिकाओं सहित कुल 5010 विद्यार्थी शामिल होगे। जिले में दूरी के कारण 06 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। अतिसंवेदनशील में कोई भी परीक्षा केन्द्र नही है। राइका गोपेश्वर, कर्णप्रयाग तथा थराली को संकलन केन्द्र बनाया गया है।

बैठक में एसडीएम पोखरी कमलेश मेहता, एसडीएम गैरसैंण एसके पांडेय, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह, डीईओ माध्यमिक पंकज उप्रेती, वरिष्ठ प्रधानाचार्य राइका अल्कापुरी दलीप सिंह भण्डारी, प्रधानाचार्य राइका माणा घिघराण राकेश चन्द्र थपलियाल सहित वर्चुअल माध्यम से सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!