रुद्रप्रयाग: जनपद स्तर पर 120 बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, अब राज्यस्तर पर करेंगे प्रतिभाग–

by | Oct 7, 2024 | रचनात्मक, रूद्रप्रयाग | 0 comments

विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा नवाचारी कार्यों में उत्तराखंड देशभर में अव्वल, देखें सूची, ये बाल वैज्ञानिक रहे अव्वल–

रुद्रप्रयाग (5 अक्टूबर 2024): विज्ञान की वि​भिन्न रचनात्मक गतिवि​धियों के साथ तृतीय सीमांत पर्वतीय जनपद स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव संपन्न हो गया है। महोत्सव में 120 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 58 ​शिक्षकों ने उनका मार्गदर्शन किया। अब जनपद स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिक आगामी 6 व 7 नवंबर को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय पिथौरागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।

विधायक भरत सिंह चौधरी को शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित-

अटल उत्कृष्ठराइंकाअगस्त्यमुनि में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने महोत्सव का वि​धिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी और कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य संजय सजवाण भी साथ रहे। महोत्सव में आयोजित सीनियर-जूनियर वर्ग की मॉडल प्रतियोगिता में ऋषभ रावत-ऋषु कुमार ने प्रथम, तनुज राणा-त्रि​शिका ने द्वितीय और ​स्मिता-अनीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महोत्सव को संबो​धित करते विधायक भरत सिंह चौधरी-

इसी तरह विज्ञान प्रश्नोत्तरी में अक्षय-युवराज प्रथम, खुशी-ख्याति द्वितीय व आइशा-सुधांशु राणा तृतीय, कविता पाठन (हिंदी व स्थानीय भाषा) में जान्ह्वी-अनुष्का प्रथम, अनंत त्रिपाठी-भूमिका व पूर्ति-अनुष्का तृतीय रहे। कविता पाठन (अंग्रेजी) में रविना-अराध्य भट्ट, सोनिका-रोहन व दीपिका-आरुषी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। नाटक (पर्यावरण संरक्षण जागरुकता) जूनियर वर्ग में अं​शिका, सोनाली, वैष्णवी, लक्ष्मी, आदर्श/सुमित तथा आर्यन/साहिल तथा सीनियर वर्ग में शीतल, पायल, मानसी, प्रीति, साक्षी, प्रिया, प्रियांशी व अं​शिका प्रथम रहे।

महोत्सव के जिला समन्वयक महावीर सिंह रावत ने बताया कि सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का उद्देश्य पर्वतीय जिलों में विज्ञान का प्रसार प्रसार करना है। इस महोत्सव में उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिले चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और बागेश्वर के बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे। जानकारी दी की इस वर्ष का मुख्य विषय जलवायु परिवर्तन जल संरक्षण एवं संवर्धन है। मंच संचालन ब्लॉक समन्वयक अगस्त्यमुनि कुसुम भट्ट ने किया।

मॉडल की प्रस्तुति देते बाल वैज्ञानिक-

कार्यक्रम में जिला आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र थपलियाल, रविंद्र पंवार, जिला एकेडमिक समन्वय लक्ष्मी रावत, ब्लॉक समन्वयक ऊखीमठ हर्षवर्धन शुक्ला, ब्लॉक समन्वयक जखोली अश्विनी गौड़ का विशेष सहयोग रहा। निर्णायक की भूमिका में मित्रानंद मैठाणी, त्रिलोक जगवाण, डॉ.शैलेश वशिष्ठ, रमेश चंद्र मैठाणी, राजीव लोचन मैठाणी, प्रियंका गोस्वामी, लीला गैरोला, रविंद्र मैठाणी, दिनेश चंद्र थपलियाल, वीरेंद्र, विनयदीपपेनुली आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य संजय सजवाण ने प्रतिभाग बाल वैज्ञानिकों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया।

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!