देवयात्रा: कुंडोली गांव के नागेंद्र देवता ने अपने भक्तों के साथ किए बदरीनाथ धाम के दर्शन–

by | Oct 7, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

हरिद्वार और केदारनाथ के दर्शनों के बाद बदरीनाथ धाम पहुंची देवता की डोली, कई अन्य देव निशान भी पहुंचे बदरीनाथ–

बदरीनाथ। कुंडोली गांव के अराध्य नागेंद्र देवता की डोली के साथ ही अन्य देवी देवताओं के निशान बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे। इस दौरान नागेंद्र देवता ने देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को दर्शन दिए।

टिहरी जनपद के विकास खंड नेलचामी के कुंडोली गांव के आराध्य नागेंद्र देवता ने सोमवार को अपने भक्तों के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। ढोल-दमाऊं की थाप पर नागेंद्र देवता और अन्य देवी-देवताओं की करीब आधा घंटे तक बदरीनाथ धाम में विभिन्न पूजाएं संपन्न हुई। इसके बाद देव डोली ने तीर्थयात्रियों को दर्शन दिए।

तीन अक्तूबर को नागेंद्र देवता की डोली भक्तों के साथ कुंडोली गांव से भ्रमण पर निकली थी। सबसे पहले डोली हरिद्वार गई। यहां पवित्र स्नान करने के बाद डोली केदारनाथ पहुंची। इसके बाद रविवार को देर शाम डोली बदरीनाथ धाम पहुंची। सोमवार को बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा अर्चना के बाद डोली अपने मंदिर के लिए रवाना हो गई है।

इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष त्रिपन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान किशन बेदवाल, पूर्व प्रधान मकान सिंह, आनंद बिष्ट, रमेश पुंडीर, केशर सिंह, विजयपाल बिष्ट, दिनेश सिंह, प्रेम सिंह रावत, पुजारी बलवीर सिंह गुसांई, देवता के अवतारी पुरुष बब्बर सिंह बिष्ट, गुलाब सिंह, भगत सिंह, सुंदरा देवी, निर्मला देवी भगवान सिंह पुंडीर, विशन सिंह, अनिल सिंह रावत, विजेंद्र सिंह, ​शिवदास, मान सिंह पुंडीर, सुरेंद्र सिंह रावत, प्रताप सिंह गुसांई के साथ ही कई भक्तगण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!