चमोली: सही आंकड़े उपलब्ध न कराने पर जिला​धिकारी ने लगाई फटकार, खंड विकास अ​धिकारी का वेतन रोका, डीपीओ को हटाने के निर्देश–

by | Oct 7, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

ग्राम्य विकास विभाग की संचालित योजनाओं की बैठक में जिला​धिकारी संदीप तिवारी दिखे नाराज–

गोपेश्वर: सोमवार को ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी संदीप तिवारी नाराज हो गए। योजनाओं की सही जानकारी और आंकड़े उपलब्ध नहीं होने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। बैठक में अनुपस्थित रहने पर जोशीमठ के खंड विकास अ​धिकारी को चेतावनी जारी करते हुए एक दिन का वेतन रोकने और उप कार्यक्रम अ​धिकारी (डीपीओ) को हटाने के निर्देश दिए।

अ​धिकारी डीएम से वर्चुअली जुड़े। अ​धिकारियों को योजनाओं की प्रयाप्त जानकारी नहीं होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। थराली के एबीडीओ/डीपीओ को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। आधार बेस्ट पेमेंट में कम प्रगति पर ज्योतिर्मठ व दशोली के बीडीओ को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को हर 15 दिन में वीडीओ के साथ और हर सोमवार को रेखीय विभागों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी बीडीओ को रेखीय विभागों की योजनाओं पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे जन मानस को योजनाओं से अधिक से अधिक लाभांवित कर सकें। उन्होंने सबसे कम प्रदर्शन करने वाले वीडीओ की सूची डीडीओ के साथ साझा करने के निर्देश दिए।

अ​धिकारियों की वर्चुअली मीटिंग लेते डीएम संदीप तिवारी-

डीएम ने हर ब्लॉक में मनरेगा से 10-10 मत्स्य तालाब और एक-एक खेल मैदान बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में पूरी तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए। थराली, देवाल व नंदानगर में स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। कृषि और संबंधित गतिविधियों में सभी बीडीओ को अगले 15 दिन का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक आनंद सिंह, एपीडी केके पंत, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल सहित बीडीओ वर्चुअलीजुड़े रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!