चमोली: जोशीमठ का होगा उपचार, पुनर्वास कार्यालय भी खुलेगा, हुई महत्वपूर्ण बैठक–

by | Oct 8, 2024 | आपदा, चमोली | 0 comments

गढ़वाल आयुक्त और आपदा सचिव ने संघर्ष समिति और मूल निवास स्वाभिमान संगठन से अलग-अलग की बैठक–

जोशीमठ: आपदा प्रभावित जोशीमठ का जल्द ही उपचार शुरु होगा। इसके लिए जोशीमठ में पुनर्वास कार्यालय खुलेगा। मंगलवार को गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे और आपदा सचिव​ विनोद कुमार सुमन ने जोशीमठ के दोनों संगठन जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति व मूल निवास स्वाभिमान संगठन के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की।

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के साथ बैठक में नगर में पुनर्वास कार्यालय खोले जाने, नगर में स्थिरीकरण के कार्य की विस्तृत कार्ययोजना 15 दिन में केंद्र सरकार को भेजने व तत्काल कार्य शुरू करने, रुके मुआवजे व भूमि का मूल्यांकन करने, पीएम आवास, सेना व बीआरओ द्वारा पूर्व में अधिग्रहित भूमि का शीघ्र मुआवजा देने सहित अन्य मांगों पर सहमति बनीं। संगठन ने औली रोपवे का संचालन जल्द शुरू कराने की भी मांग रखी।

मूल निवास स्वाभिमान संगठन ने नगर के असुरक्षित भवनों को सुरक्षित स्थान पर बनाने की अनुमति देने, अलकनंदा व धौली गंगा पर सुरक्षा दीवार की डीपीआर तुरंत बनाने, आपदा में क्षतिग्रस्त व्यापारिक प्रतिष्ठानों का मुआवजा दिलाने, पुश्तैनी भवन का भुगतान किए जाने सहित अन्य मांगें शामिल रही। बैठक में जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती, अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, सचिव कमल रतूड़ी, संजय उनियाल, मूल निवास स्वाभिमान संगठन के सचिव समीर डिमरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!