चमोली: तीन माह से भेल्ताना और पगना गांव के बीच अवरुद्ध पड़ी पाणा-ईराणी सड़क–

by | Oct 9, 2024 | आपदा, चमोली | 0 comments

सड़क बंद होने से ग्रामीण 12 किलोमीटर तक पैदल कर रहे आवाजाही, 25 मीटर हिस्से में हो रहा भूस्खलन–

गोपेश्वर, (09 अक्टूबर 2024): जनपद के दूरस्थ क्षेत्र निजमुला-पाणा-ईराणी सड़कभेल्ताना और पगना गांव के बीच करीब तीन माह से क्षतिग्रस्त है। सड़क बंद होने से पाणा, ईराणी, झींझी, बोंणा और भनाली गांव के ग्रामीणों को लंबी दूरी पैदल ही आना-जाना पड़ रहा है। स्थानीय जनप्रतिनि​धियों ने सड़क के शीघ्र सुधारीकरण की मांग उठाई है।

भेल्ताना और पगना गांव के बीच करीब 25 मीटर हिस्से में भूस्खलन हो रहा है, जिससे यहां सड़क पूरी तरह से ध्वस्त पड़ी है। स्थानीय लोगोें का कहना है कि पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क को खोलने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। जिससे ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। इस सड़क से पाणा, ईराणी, झींझी, बोंणा और भनाली गांव के ग्रामीण आवाजाही करते हैं। जुलाई माह में भारी बारिश के दौरान यहां भूस्खलन शुरू हो गया था। अब करीब 25 मीटर हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया है।

ईराणी गांव के ग्राम प्रधान मोहन नेगी और क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह नेगी का कहना है कि तीन माह से सड़क अवरुद्ध पड़ी हुई है। जिससे ग्रामीण अपने गंतव्य तक जाने के लिए करीब 12 किमी की पैदल दूरी नाप रहे हैं। झींझी गांव के राजे सिंह का कहना है कि ग्रामीण भूस्खलन क्षेत्र में पत्थरों को पकड़कर अपने गंतव्य को जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक लखपत बुटोला ने शीघ्र सड़क को खुलवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन गांव से लौटने के बाद उनकी कोई सुध नहीं ली।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!