आस्था: स्यूण गांव में हो रही ​शिवस्वरुप सोमेश्वर देवता की विशेष पूजाएं, आज तारतोली जाएगी दिवारा यात्रा–

by | Oct 9, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

सोमेश्वर देवता की दिवारा यात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, बढ़ी संख्या में यात्रा में हो रहे शामिल–

पीपलकोटी, 09 अक्टूबर 2024: क्षेत्र के स्यूण गांव में अराध्य ​शिवस्वरुप सोमेश्वर देवता की दिवारा यात्रा मंगलवार को रात्रि प्रवास के लिए स्यूण गांव पहुंची। ग्रामीणों ने यात्रा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। तड़के सोमेश्वर देवता की विशेष पूजाएं आयोजित हुई। आज डोली अपने भक्तों के साथ तारतोली गांव पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा चतुर्थ केदार रुद्रनाथ पहुंचेगी। स्यूण गांव में 25 साल बाद सोमेश्वर देवता की दिवारा यात्रा आयोजित हो रही है। जिसे लेकर भक्तगणों में उत्साह का माहौल है। 6 अक्तूबर को दिवारा यात्रा शुरू हुई थी।

मंगलवार को सोमेश्वर देवता के पुजारी व कुल पुरोहित पंडित बंशी प्रसाद सेमवाल द्वारा यात्रा की धार्मिक प्रक्रियाएं संपन्न की। इस मौके पर सोमेश्वर देवता के अवतारी पुरुष संतोष राणा, मंदिर समिति के अध्यक्ष रघुनाथ राणा, हरीश, रघुवीर रावत, ग्राम प्रधान मनोरमा देवी, प्रियंका देवी, प्रताप सिंह, बहादुर सिंह, रघुवीर नेगी, अरुण राणा आदि मौजूद रहे।

इधर, शरदीय नवरात्र के मौके पर नंदप्रयाग के चंडिका मंदिर में इन दिनों धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हो रहा है। मंदिर में हक-हकूकधारी गांवों के ग्रामीण रात्रि जागरण कर कीर्तन-भजन कर रहे हैं। चंडिका मंदिर में पुजारी आचार्य पंडित लक्ष्मी प्रसाद सती नित्य पूजा अर्चना कर रहे हैं। इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष तेजवीर कंडेरी, सुनील कंडेरी, गुड्डू राजा, नंदिनी देवी, अमित नेगी, शिवानी, संध्या आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!