चमोली। खेल विभाग चमोली द्वारा उत्तराखंड राज्य के सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए वॉलीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और कबड्डी खेलों में पुरुष वर्ग तथा एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन खेलों में पुरुष और महिला कर्मचारी खिलाड़ियों के लिए जनपद स्तरीय ट्रायल का आयोजन 8 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित किया जा रहा है। प्रभारी जिला खेल अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के वेतन भोगी (पुलिस, सेना, परिषद, बोर्ड, पंचायत एवं निगम) को छोड़कर जनपद स्तर पर ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी पात्र होंगे। वर्ष में एक खिलाड़ी को एक ही प्रतियोगिता में चयनित किया जाएगा, यदि वह खिलाड़ी किसी अन्य खेल में भी विशिष्ट स्थान रखता हो तो अधिकतम दो खेलों के लिए ही उसे चयनित किया जाएगा। जनपद स्तर पर खेल प्रदर्शन के आधार पर चयनित सिविल सर्विसेज खिलाड़ियों को 11 सितंबर को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में होने वाले राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में सम्मिलित होने के लिए भेजा जाएगा। शासनादेश के मुताबिक शासकीय खिलाड़ियों को जनपद एवं राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने पर उन्हें ड्यूटी पर माना जाएगा और यात्रा भत्ता का भुगतान उनके विभाग द्वारा ही वहन किए जाने का प्रावधान किया गया है। जनपद और राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड, rt-pcr रिपोर्ट, वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र की प्रति, आईडी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तथा अपने कार्यालय अध्यक्ष का अनुमति प्रमाण पत्र चयन स्थल पर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
सरकारी अधिकारी और कर्मचारी मार सकेंगे छक्के-चौके, पढ़ें पूरी खबर–
by laxmi Purohit | Sep 5, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

Latest News
कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...
अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिलाधिकारी के...
वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...
बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...
जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...
बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...
बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
