चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो किया वायरल, आरोपी हुआ गिरफ्तार–

by | Oct 9, 2024 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

विशेष सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल–

गोपेश्वर: विशेष सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी युवक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पुरसाड़ी जेल भेज दिया है।

मामला जनपद के थराली क्षेत्र का है। यहां एक व्यक्ति ने आठ अक्तूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 साल की बेटी के साथ थराली में नाई का काम करने वाले दिलवर खान ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। जिसके बाद अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस को दी तहरीर में कहा गया कि आरोपी दिलबर खान ने इंस्ट्राग्राम पर पीड़िता से दोस्ती की।

उसका मोबाइल नंबर लेकर उसके साथ बात करने लगा। 16 फरवरी 2024 को उसने नाबालिग को थराली बुलाया और पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो चाकू की नोक पर धमकाते हुए उसका अश्लील वीडियो बना दिया। उसके बाद वह पीड़िता को लगातार परेशान करने लगा।

पीड़िता ने नंबर ब्लॉक किया तो वह दूसरे नंबर से उसे फोन करने लगा। यहां तक कि बाद में उसने पीड़िता की मां व भाई को भी फोन कर धमकी देनी शुरू कर दी। यहां तक कि पीड़िता के पिता को भी वह धमकी देने लगा। इस बीच उसने वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!