हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोग घायल–

by | Oct 9, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

एक महिला तीर्थयात्री भी हुई घायल, सभी घायलों को पुलिस टीम की मदद से अस्पताल में किया गया भर्ती–

श्रीनगर, 09 अक्टूबर 2024: बदरीनाथ हाईवे पर बागवान के पास बुधवार को देर शाम दो कारों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों और दूसरी कार में सवार एक महिला तीर्थयार्थी घायल हो गई। सभी घायलों को बेस अस्पताल श्रीकोट, श्रीनगर गढ़वाल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बुधवार को बागवान के पास हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें देहरादून निवासी विनोद चन्द्र जुयाल, 67 वर्ष, पुत्र चंडी प्रसाद, उनकी पत्नी राधा जुयाल 60 वर्ष व पुत्री वर्णिका जुयाल 26 वर्ष घायल हो गए। विनोद जुयाल की कमर में चोट आई जबकि राधा जुयाल का पैर फैक्चर हो गया है।

वहीं, जोलीग्रांट से केदारनाथ जा रही निर्मला डालमिया, 62 वर्ष, पत्नी गिरधर गोपाल कोलकाता भी चोटिल हो गयीं। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच भी शुरू कर दी है।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!