बर्फबारी के बीच हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद–

by | Oct 10, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

दो लाख 62 हजार श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में टेका मत्था, उत्साह, उमंग का रहा माहौल, अंतिम अरदास के बाद हुए हेमकुंड के कपाट बंद–

गोविंदघाट (चमोली), 10 अक्टूबर 2024: बर्फबारी, आस्था, उमंग और उत्साह के बीच हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिये बंद हो गये है। इस मौके पर 2800 श्रद्धालु इस वर्ष की अंतिम अरदास में शामिल हुये। कपाट बंद होने की प्रकिया सुबह 9.15 से शुरु हुई। इस वर्ष हेमकुंड की यात्रा के लिये दो लांख 80 हजार श्रद्धालुओं ने रजिस्टेशन किया था जिसमें दो लाख 62 हजार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने के लिये पहुंचे।

सचखंड में रखे गए गुरुग्रंथ साहिब-

बृहस्पतिवार को हेमकुंड साहिब के कपाट वि​धि-विधान के साथ अपराह्न ठीक एक बजे बंद कर दिए गए। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने से पूर्व सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर सुखमणी का पाठ आरंभ हुआ, 10.45 मिनट पर रागी जत्था गुरुवाणी व कीर्तन किया, मुख्यग्रंथी भाई मिलाप सिह द्वारा दोपहर में 12.05 बजे तक यात्रा की अंतिम अरदास पढ़ी। संगतों ने जो बोले सो निहाल जयकारा के बीच गढवाल स्काउट एवं पंजाब के बैंड की मधुर ध्वनी के बीच पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब को स्वरुप सुखासन स्थान पर सुशोभित किया गया।

कपाट बंद होने के दौरान हेमकुंड साहिब में हुई जमकर बर्फबारी-

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि इस वर्ष दो लांख 80 हजार श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्टेशन किया था जिसमें दो लांख 62 हजार श्रद्धालु हेमकुंड पहुंचे, कपाट बंद होने के मौके पर 2800 श्रद्धालु मौजूद रहे। इस मौके पर गुरुद्वारे के वरिष्ट प्रबंधक सरदार सेवा सिंह, अमनदीप, हवलदार हरसेवक, गुरुप्रीत सिंह मौजूद रहे। इसके साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने से पूर्व लक्ष्मण जी की पूजा अर्चना कर भोग प्रसाद के बाद कपाट बंद हुये। इस मौके पर पंडित मनीष पांडे, मयंक चौहान, देवेश चौहान, रुपेश चौहान, गौरव चौहान, अर्जुन चौहान सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!