चारों ओर बर्फ से ढका हेमकुंड साहिब, प्रकृति की गोद में सात शिखरों के बीच स्थित है हेमकुंड साहिब–
गोविंदघाट (चमोली), 11 अक्टूबर 2024: हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को छह माह के लिए बंद हो गए हैं, लेकिन हेमकुंड के कपाट बंद होने के बाद यहां प्रकृति की सुंदर छठा नजर आ रही है। हेमकुंड के चारों ओर बर्फ बिछ गई है। बर्फबारी होने के बाद हेमकुंड साहिब का नजारा खासा मनमोहक लग रहा है।
हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के बाद सभी लोग बृहस्पतिवार को ही घांघरिया आ गए थे। शुक्रवार को लोग घांघरिया से भी गोविंदघाट आ गए हैं। लेकिन हेमकुंड साहिब के द्वार बंद होने के बाद यहां हुई बर्फबारी से चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। हेमकुंड सरोवर भी चारों ओर से बर्फ से ढक गया है। यहां प्रकृति की छठा देखने को मिल रही है।


