चमोली: राजा सगर की आराध्य देवी चंडिका माता की दिवारा यात्रा हुई शुरू, सैकड़ों भक्तगण उमड़े–

by | Oct 12, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

सगर गांव में नवरात्र पूजन के बाद शुरू हुई दिवारा यात्रा, विभिन्न गांवों से पहुंचे देवी देवताओं ने किया अदभुत शक्ति प्रदर्शन–

गोपेश्वर, 12 अक्टूबर 2024: राजा सगर की आराध्य देवी मां चंडिका की दिवारा यात्रा शनिवार से वि​धिवत रुप से शुरू हो गई है। मां चंडिका के दर्शनों को सैकड़ों भक्तगण उमड़ पड़े। दिवारा यात्रा के पहले दिन वि​भिन्न मंत्रों से श​क्ति पूजा संपन्न होने के बाद मां चंडिका ने भक्तों को दर्शन दिए। यात्रा के शुभारंभ पर ग्राम पंचायत ग्वाड़, मंडल, देवलधार, देवर-खडोरा, पाडुली पपड़ियाणा, कुजौं-मेकोट, बौंला, कौंज, दशज्यूला कांडई और गोपेश्वर गांव से भक्तगण और मां चंडिका, नंदा, जाख, ज्वाला और भैरवनाथ ने अपने पश्वा पर अवतरित होकर अद्भुत नृत्य कर शक्ति प्रदर्शन किया। रात्रि प्रवास के लिए दिवारा यात्रा सगर गांव पहुंची। रविवार को यात्रा गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर पहुंचेगी।

यात्रा को लेकर भक्तगणों में उत्साह और आस्था का माहौल है। सगर गांव के छोटे से लेकर बड़े तक माता की दिवारा यात्रा के आयोजन में लगे हुए हैं। महिला मंगल दल की महिलाओं ने दिवारा यात्रा शुभारंभ पर पहुंचे श्रद्धालुओं को जूस और पानी उपलब्ध कराया। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया।

दिवारा समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट और सचिव सतेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यात्रा गोपेश्वर, गंगोलगांव, सगर गांव होते हुए 16 अक्तूबर को रुद्रनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। इस मौके पर दीपक रावत, गोविंद सिंह बजवाल, कुंवर सिंह नेगी, प्रकाश बिष्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष विजया देवी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!