जोशीमठ: ऑनलाइन की दुनिया में सुरक्षा के लिए सर्तकता जरूरी–

by | Oct 14, 2024 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

जोशीमठ के इस विद्यालय में पुलिस की चली पाठशाला, साइबर अपराध, महिला अपराध सहित कानूनों की दी जानकारी–

जोशीमठ: राजकीय इंटर कॉलेज जोशीमठ में पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिलाव बाल अपराध, यातायात नियम और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक किया। पुलिस ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आज दुनिया में सबकुछ ऑनलाइन है, ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए सतर्कता जरूरी है।

उपनिरीक्षक दिनेश पंवार ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। साइबर अपराधों से बचाव के लिए पासवर्ड को सुरक्षित रखना, अनजान लिंक पर क्लिक न करना, सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करना, अनजान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर बात-चीत करने से बचना जरूरी है। इसके साथ ही महिला व बाल अपराधों से बचाव, यातायात नियमों का पालन करने और मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

error: Content is protected !!