आस्था: सगर की आराध्य देवी मां चंडिका ने गोपीनाथ मंदिर परिसर में किया अद्भुत नृत्य–

by | Oct 14, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

भगवान गोपीनाथ से मां चंडिका देवी ने ली दिवारा यात्रा की आज्ञा, 16 को रुद्रनाथ के दर्शनों को जाएगी मां चंडिका–

गोपेश्वर, 14 अक्टूबर 2024: मंडल घाटी के सगर गांव की आराध्य मां चंडिका देवी की दिवारा यात्रा सोमवार को गोपीनाथ मंदिर में पहुंची। मां चंडिका ने यहां भगवान गोपीनाथ से दिवारा यात्रा की आज्ञा मांगी। इस दौरान चंडिका देवी (ब्रह्म निशान) ने मंदिर परिसर में ढोल दमाऊं की थाप पर नृत्य किया। रात्रि प्रवास के लिए यात्रा गंगोलगांव पहुंची। दिवारा यात्रा को लेकर सगर गांव में उत्साह का माहौल है।

सगर गांव में करीब सौ साल बाद मां चंडिका की दिवारा यात्रा आयोजित हो रही है। 12 अक्तूबर को विधि-विधान से मां चंडिका की दिवारा यात्रा शुरू हुई। यात्रा नौ माह तक विभिन्न गांवों का भ्रमण कर अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछेगी। सोमवार को गोपेश्वर में ब्रह्म गुरु हरिबल्लभ सती और पुजारी सूरज किमोठी, प्रशांत डिमरी और विनोद भट्ट ने माता की विभिन्न पंच पूजाएं संपन्न की। गोपेश्वर गांव के लोगों ने मां चंडिका को अर्ध्य लगाया और पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। पूर्वाह्न 11 बजे मां चंडिका ने जागर औरढोलदमाऊं की थाप पर नृत्य किया। दिवारा समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट और सचिव सतेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यात्रा 16 अक्तूबर को रुद्रनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। इस मौके पर दीपक रावत, गोविंद सिंह बजवाल, कुंवर सिंह नेगी, प्रकाश बिष्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष विजया देवी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!