चमोली: संस्कृत प्रतियोगिता के पहले दिन बच्चों ने दिखायी प्रतिभा, पढ़ें किस विद्यालय का रहा दबदबा–

by | Oct 15, 2024 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति, ये विद्यालय रहे अव्वल, देखें सूची–

गोपेश्वर, 15 अक्टूबर 2024: विकासखंड दशोली की खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हो गई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

पहले दिन हुई प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग के संस्कृत आशुभाषण में जीजीआईसी गोपेश्वर प्रथम व जीआईसीपीपलकोटी द्वितीय रहा। संस्कृत समूह गान में सुबोध प्रेम विद्यामंदिर गोपेश्वर प्रथम, जीजीआईसी गोपेश्वर द्वितीय और जीआईसी गोपेश्वर तृतीय रहा। वाद-विवाद में जीआईसीगौणा प्रथम, संस्कृत महाविद्यालय मंडल द्वितीय और जीजीआईसी गोपेश्वर तृतीय रहा। श्लोकोच्चारा में जीजीआईसी गोपेश्वर प्रथम, पीजी कॉलेज गोपेश्वर द्वितीय और जीआईसी गोपेश्वर तृतीय रहा।

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत आशुभाषण में जीजीआईसी गोपेश्वर प्रथम, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़ द्वितीय रहा। वाद-विवाद में जीजीआईसी गोपेश्वर प्रथम, संस्कृत महाविद्यालय मंडल द्वितीय और जीआईसीगौणा तृतीय रहा। श्लोकोच्चारण में जीजीआईसी गोपेश्वर प्रथम, संस्कृत महाविद्यालय मंडल द्वितीय और जीआईसीमैठाणा तृतीय रहा। समूह नृत्य में जीजीआईसी गोपेश्वर प्रथम, जीआईसी गोपेश्वर द्वितीय और राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़ तृतीय रहा। समूह गान में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर प्रथम, जीआईसीनंदप्रयाग द्वितीय और जीजीआईसी गोपेश्वर तृतीय स्थान पर रहा।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, पूर्व जिला भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम संयोजिका शर्मिला डिमरी ने दो दिनों तक होने वाली प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रतियोगिता के संरक्षक प्रधानाचार्य ललित मोहन, त्रिलोचन त्रिपाठी, कल्पेश्वर ममगांई, केएन पंत, बसंती थपलियाल, दिव्या पंवार, सुशीला खंडूरी आदि अध्यापक उप​स्थित रहे। संचालन ज्योत्सना व हीरा सिंह राणा ने किया।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!