चमोली: डीएम साब, अधिकारी फोन नहीं उठाते, कहीं झूलते बिजली के तार तो कहीं स्कूल हैं मास्टर नहीं–

by | Oct 15, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

तहसील दिवस में जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने लगाई समस्याओं की झड़ी, डीएम ने बिजली विभाग के अ​धिकारियों को दिया दो दिन का समय–

नंदानगर, 15 अक्टूबर 2024: जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को नन्दानगर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यतया शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, जंगली जानवरों, किसान सम्मान निधि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील दिवस में 65 शिकायतें दर्ज हुई। जिनमें से 51 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी 14 शिकायतें शासन स्तर की हैं। जिनको संबंधित विभागों के माध्यम से सक्षम अधिकारी तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध शिकायतों के निस्तारण करने निर्देश दिए । जनप्रतिनिधियों के फोन न उठाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक रूप से फोन उठाने और संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस में जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों की ओर से नन्दानगर घाट सड़क सहित घूनी मोटर मार्ग, सितेल लैटाला मोटर मार्ग, घाट भेंटी मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग उठायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को निरीक्षण करवाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं बगवान नांरगी सडक क्षतिग्रस्त होने को लेकर आपदा मद से एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। मोख मल्ला मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने को लेकर एनपीसी को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

वहीं ग्रामीणों की जीआईसी नन्दानगर, हाइस्कूल ल्वाणी तथा बडगुना में शिक्षकों की कमी को लेकर समस्या रखी गयी थी। जिस पर खण्ड शिक्षाधिकारी ने बताया कि 27 को काउंसलिंग होनी है। उसके पश्चात शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाएगा। प्रा0 विद्यालय सरपाणी में शौचालय निर्माण, प्राथमिक विद्यालय सेंती के शौचालय क्षतिग्रस्त होने को लेकर बीइओ को एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। वही चौनघाट इण्टर कालेज के भवन की मांग को लेकर जिलाधिकारी ने इसको पीएम श्री में लेने की बात कही। घूनी पेयजल लाइन भूधंसाव कारण के क्षतिग्रस्त हुई है। जिस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान को बजट की प्रत्याशा में काम शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं उस्तोली और ल्वाणी में बिजली के तार झूल रहे हैं जिस पर यूपीसीएल को 2 दिन में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

व्यापार मंण्डल के द्वारा नन्दानगर में कूडा वाहन के न होने तथा रोड की स्थिति व नालियों की साफ-सफाई को लेकर शिकायत की गयी थी। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को कूडा वाहन को संचालन शुरू करने तथा नालियों के सुधारीकरण व साफ सफाई करने के निर्देश दिए। वहीं कुमारतोली में बाढ सुरक्षा के कार्यो को बजट की प्रत्याशा में करने तथा उरेडा विभाग को मोख मल्ला में शीघ्र स्ट्रीट लाइटें सुचारू करने के निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भारती देवी,एसडीएम चमोली राजकुमार पाण्डेय,परियोजना निदेशक आनन्द सिंह, सीएमओ राजकेश पाण्डेय सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!