चमोली: न्यायालय में पहुंचा गांव, 32 लोगों ने जिला न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, जमानत मंजूर–

by | Oct 16, 2024 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

जुलाई माह का है मामला, न्यायालय ने 20 और 25 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधक पत्र व इसी समान राशि के दो-दो जमानती दाखिल करने पर किया रिहा–

गोपेश्वर, 16 अक्टूबर 2024: विशेष सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह की अदालत में ढोल बजाने को लेकर उपजे विवाद के मामले में गांव के 32 अरोपियों ने आत्म समर्पण कर दिया। न्यायालय ने सभी आरोपियों की जमानत याचिका मंजूर कर ली।

अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को सुनने के बाद आरोपियों की जमानत याचिका स्वीकार कर ली। कोर्ट ने सात अभियुक्तगणों को 20 हजार व 25 अभियुक्तों को 30 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधक पत्र व इसी समान राशि के दो-दो जमानती दाखिल करने पर उन्हें जमानत पर रिहा किया जाता है।

बता दें कि इसी साल जुलाई माह में सुभांई गांव के अनुसूचित जाति के कुछ लोगों ने जोशीमठ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के सवर्ण लोगों ने मंदिर में ढोल न बजाने पर उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जबरन ढोल बजाने के लिए दबाव बनाया।

ढोल नहीं बजाने पर पंचायत ने उन पर आर्थिक जुर्माना लगाया गया। आरोप लगाया कि फिर ग्रामीणों ने उन्हें जल, जंगल व जमीन का उपयोग न करने, सार्वजनिक रास्तों पर, सवर्णों की दुकान से सामान नहीं खरीदने, वाहनों में आवाजाही नहीं करने का फरमान सुनाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। जिसके बाद अदालत ने आरोपियों की उपस्थिति के लिए समन जारी किया।

इन लोगों ने किया आत्मसमर्पण

– न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में रामकृष्ण, गिरीश सिंह, दीपक सिंह, संजय सिंह, प्रदीप सिंह, सौरभ सिंह, रघुवीर सिंह, रूप सिंह, विशाल सिंह, सरजी सिंह, यशवीर सिंह, दीपक सिंह, अमित सिंह, पंकज, बादर सिंह, दिनेश सिंह, हरीश सिंह, महेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, गुमान सिंह, प्रेम सिंह, सुलोचना देवी, जयदीप सिंह, गुड्डी देवी, अशोक सिंह, उदय सिंह, सुशीला देवी, सुरेंद्र सिंह, दीवान सिंह, देवेंद्र सिंह, विशेर सिंह व कुंवर सिंह शामिल रहे।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!