चमोली: 40 बाल वैज्ञानिकों के मॉडल राज्य स्तर के लिए हुए चयनित–

by | Oct 16, 2024 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

पीस प​ब्लिक स्कूल में 360 बाल वैज्ञानिकों ने किया जनपदीय बाल विज्ञान महोत्सव 2024 में प्रतिभाग–

गोपेश्वर, 16 अक्टूबर 2024: तृतीय सीमांत जनपदीय बाल विज्ञान महोत्सव 2024 में जनपद के 360 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। इनमें 40 वैज्ञानिकों के अव्वल मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित हुए।

नगर के पीस प​ब्लिक स्कूल में सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. रितेश कुमार चंद्र और मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान हुई स्थानीय भाषा कविता प्रतियोगिता के सीनियर-जूनियर वर्ग में कामिनी-रिद्धिमा राणा ने प्रथम, सृजल-आशा ने द्वितीय और अर्चित-आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी भाषा कविता में मानसी नेगी-अंश त्रिपाठी, रमसा आफसीन-आरुषि बिष्ट व शिवम-सारिका, विज्ञान मॉडल में नवल कुंवर-कार्तिकेय, कृतिका-मयंक व आयशा-आर्यन और विज्ञान प्रश्नोत्तरी में कल्पना-दिव्यांशु, दीपक-नितिन व अभिषेक-अक्षिता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान नाटक के सीनियर वर्ग में किरन, सिमरन, दिव्यांशु, गौरव, अनुज, शीतल, अमन व प्रियांशु तथा जूनियर वर्ग में दिव्यांशु, प्रभात, अभिनव, संजना, वैष्णवी, अंभू, सागर व आदर्श की टीम ने प्रथम स्थान पाया।

इस मौके पर पीस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सत्येंद्र सिंह परमार, प्रधानाचार्य विमल राणा, राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केके डिमरी, प्रकाश चौहान, जिला समन्वयक राजेंद्र थपलियाल, सह समन्वयक नरेंद्र सिंह रावत, ताजवर सिंह रावत, धनपति शाह, धर्म सिंह चौहान, जयेंद्र सिंह, अनूप सिंह, मनमोहन खाली, संजय पुरोहित आदि मौजूद रहे। संंचालन अनूप खंडूरी ने किया।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!