आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

by | Sep 10, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत–

गोपेश्वर, 10 सितंबर 2026: दशोली विकासखंड के टेड़ा-खंसाल गांव की आराध्य देवी माता इंद्रामति की दिवारा यात्रा बुधवार को गोपेश्वर नगर क्षेत्र में पहुंची। माता की डोली ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए। पुराना पेट्रोल पंप क्षेत्र से होते हुए डोली सेरा मैदान पहुंची। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। डोली के पहुंचने पर भक्तों ने पूजा-अर्चना कर माता का स्वागत किया।

पंडित दुर्गा प्रसाद मैठाणी ने बताया कि दिवारा यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर माता की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। इससे पूर्व माता इंद्रामति की डोली करीब 15 वर्ष बाद बदरीनाथ धाम पहुंची थी। 29 अगस्त को डोली ने भगवान बदरीनाथ के सानिध्य में रात्रि प्रवास किया और अगले दिन वसुधारा पहुंचकर पवित्र स्नान किया। इसके बाद डोली ज्योतिर्मठ, हेलंग, गुलाबकोटी, लंगसी, पाखी और मायापुर होते हुए गोपेश्वर पहुंची।

गोपेश्वर पहुंचने पर डोली ने गोपीनाथ मंदिर में भी भक्तों को दर्शन दिए थे। यहां ध्याणियों ने माता को शृंगार सामग्री भेंट की थी।

Latest News

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...
error: Content is protected !!