बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में सोमवार को हकहकूकधारियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शनों को कूच किया। हाथ में प्रसाद की थाली लेकर जैसे ही ही बदरीनाथ पुल के पास पहुंचे तो यहां पहले से ही मौजूद पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने उन्हें रोक लिया। यहां पर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। करीब आधा घंटे तक आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हकहकूकधारी चारधाम यात्रा शुरू करने और देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहे हैं। वहीं धाम में ही अपने आश्रम में मौनी बाबा का आमरण अनशन छठवें दिन भी जारी है। बाबा का आरोप है कि आज तक कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है। उन्होंने शीघ्र स्थानीय लोगों के साथ ही संत समाज को बदरीनाथ के दर्शनों की अनुमति देने की मांग उठाई है।
हाथ में प्रसाद की थाली के साथ बदरीनाथ कूच कर रहे हकहकूकधारियों को रोका, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की–
by laxmi Purohit | Sep 6, 2021 | आंदोलन, चमोली, देवस्थानम बोर्ड | 0 comments

Latest News
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
