हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली के लिए चार नवंबर को सचिवालय घेराव का एलान–

by | Oct 17, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

बैठक हुई, रैली को लेकर चर्चा, 20 को फिर होगी कर्मचारियों और अ​धिकारियों की बैठक, बड़े आंदोलन की सुगबुगाहट–

गोपेश्वर, 17 अक्तूबर 2024: अपनी हक की लड़ाई पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चार नवंबर को देहरादून में विशाल रैली आयोजित कर सचिवालय घेराव किया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा प्रस्तावित रैली की तैयारी काे लेकर गोपेश्वर में कर्मचारियों की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सचिवालय घेराव के लिए जिले से शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारियों की बड़ी संख्या उपस्थित दर्ज कराने को लेकर रणनीति तैयार करने की बात कही गई। सभी विकासखंडों और विभागों में बैठकें की जाएंगी। मोर्चा के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पूरण सिंह फरस्वाण ने कहा कि यह महारैली एतिहासिक होगी। इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। सभी जिलों में प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। बैठक में तय किया गया कि 20 अक्तूबर को गोपेश्वर में सभी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

मोर्चा की गढ़वाल मंडल महिला उपाध्यक्ष सुनीता कपरवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र सरकार ने दबाव में आकर नई पेंशन योजना की जगह यूनिफाइड पेंशन योजना जारी की। लेकिन हमें सिर्फ और सिर्फ पुरानी पेंशन चाहिए। पुरानी पेंशन बहाल होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला महासचिव सतीश कुमार ने रैली को लेकर चमोली में चल रही तैयारी के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला संरक्षक प्रो. डीएस नेगी, डॉ. बृजमोहन सिंह रावत, जिला कोषाध्यक्ष जेएस फरस्वाण, जिला महिला उपाध्यक्ष मंजू पुरोहित, विजया रावत, धनी आगरी, नरेंद्र सिंह रावत, दिनेश नेगी, अनीता बिष्ट, अलका रावत सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!