चमोली: रामलीला होने की सूचना मिलते ही गौरव ने कहा मैं आ रहा हूं, जनक का पाठ मैं ही खेलूंगा–

by | Oct 17, 2024 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

आस्ट्रेलिया से घर पहुंचा गौरव, सात साल के बेठेवियान ने भी पहने रामलीला के कपड़े, बना सेना–

नंदप्रयाग, 17 अक्टूबर 2024: आज भी रामलीला को लेकर लोगों में जुनून और उत्साह का माहौल है। रामलीला का नाम सुनते ही गांवों के वो पुराने दिन याद आ जाते हैं। नंदप्रयाग में रामलीला होने की सूचना जैसे ही आस्ट्रेलिया में रह रहे गौरव वैष्णव को मिली तो उन्होंने रामलीला कमेटी से संपर्क किया और कहा कि मैं जल्द परिवार के साथ आस्ट्रेलिया से घर पहुंच रहा हूं, इस बार जनक का अ​भिनय मैं ही करूंगा। इसके अलावा रामलीला में अ​भिनय के लिए देश के कई अन्य क्षेत्रों में नौकरी कर रहे लोग भी अपने घर पहुंचे हुए हैं।

दरअसल, नंदप्रयाग की रामलीला अपर गढ़वाल की सबसे पुरानी रामलीला है। यह रामलीला इस वर्ष 130वें साल में प्रवेश कर चुकी है। इस रामलीला की खासियत यह है कि यह हिंदू-मु​स्लिम समुदाय के बीच सौहार्द की मिसाल भी है। मु​स्लिम समुदाय के लोग भी रामलीला मंचन में अपना पूरा सहयोग करते हैं।

अपने सात साल के बेटे वियान के साथ गौरव वैष्णव-

15 अक्टूबर से नंदप्रयाग में रामलीला मंचन शुरू हो गया है। 16 को सीता जन्म में आल्ट्रेलिया से आए 46 साल के गौरव वैष्णव ने जनक का शानदार अ​भिनय किया। उनका सात साल का बेटा वियान भी रामलीला में सेना का अ​भिनय कर खुशी से झूम उठा। इसके अलावा कई अन्य लोग भी अवकाश लेकर रामलीला में प्रतिभाग करने पहुंचे हुए हैं। देहरादून से शिक्षक हेमंत कठैत जी मारीच और मसूरी से आये अभिषेक सती सुबाहु की भूमिका अभिनित करेंगे।

वरिष्ठ कलाकार व मेकअप आर्टिस्ट श्री महेन्द्र रावत जी का कहना है, “हमें गर्व है कि देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले नन्दप्रयाग के लोग अपनी रामलीला में भाग ले रहे हैं। यह हमारी पौराणिक परम्परा को और मजबूत बनाने में मदद करेगा।” वहीं रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी महेश रावत का कहना है कि देश – विदेश में रहने वाले स्थानीय लोगों को निमंत्रण पत्र की तैयारी महीने भर पहले से की जाती है।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!