देहरादून: उत्तराखंड राज्य की अर्थव्यवस्था 24 वर्षों में 24 गुना बढ़ी–

by | Oct 18, 2024 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

राज्य में विकास ने पकड़ी रफ्तार, बजट में बीस गुना हुई बढोत्तरी, प्रतिव्य​क्ति आय भी 17 गुना बढ़ी–

देहरादून 18 अक्टूबर 2024: उत्तराखंड राज्य की अर्थव्यवस्था 24 वर्षों में 24 गुना बढ़ी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में विकास रफ्तार पकड़ने लगा है। राज्य के बजट में भी 20 गुना बढ़ोत्तरी हुई है। साल 2000 में जहां उत्तराखंड राज्य का बजट करीब 4500 करोड़ रुपये था, वहीं साल 2024-25 के लिए 94 हजार करोड़ से अ​धिक के बजट का प्राविधान किया गया है। राज्य में प्रतिव्य​क्ति आय भी 17 गुना बढ़ी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला कालखंड उत्तराखंड के लिए विशेष रहा है। आ​र्थिक मोर्चे पर हमारा प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है। राज्य की प्रतिव्य​क्ति आय बढ़ी है।

हमने आगामी पांच वर्षों में राज्य की जीएसडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। घाटे में चल रहे सरकार के कई विभाग आज लाभ देने की स्थिति में आ रहे हैं। विश्वास है कि राज्य की देवतुल्य जनता और शासन-प्रशासन के प्रयासों से हम इस लक्ष्य को पाने में सफल होंगे।

यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य की अर्थव्यवस्था लगातार सुधार की ओर है। सरकार के मुताबिक, वर्ष 2000 में अर्थव्यवस्था का आकार 14,501 करोड़ था। 2023-24 में बढ़कर 3,46,000 करोड़ रुपये हो चुका है। इसमें पर्यटन क्षेत्र का अहम योगदान रहा है। दो वर्ष पूर्व जीएसडीपी में पर्यटन सेक्टर की भागीदारी 37 प्रतिशत से बढ़कर 43.7 प्रतिशत हो गई है। प्रति व्यक्ति आमदनी भी बढ़कर 2.60 लाख हो चुकी है। वर्ष 2000 में प्रति व्यक्ति आय 15285 थी। पिछले दो वर्षों में राज्य की प्रति व्यक्ति आय में 26 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!