आस्था: मंडल गांव से केदारनाथ के लिए रवाना हुई चंडिका माता की दिवारा यात्रा–

by | Oct 20, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

मंडल घाटी के भक्तगणों ने फूल मालाओं से किया माता चंडिका का भव्य स्वागत, सीतापुर पहुंची माता की यात्रा–

गोपेश्वर, 20 अक्टूबर 2024: राजा सगर की आराध्य देवी माता चंडिका की दिवारा यात्रा रविवार को केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है। अपने सैकड़ों भक्तों के साथ माता की यात्रा रात्रि प्रवास के लिए गौरीकुंड के समीप सीतापुर पहुंच गई है। यहां स्थानीय लोगों ने माता के दर्शन कर फूल-मालाओं से स्वागत किया।

रविवार को मंडल गांव में प्रवास के दौरान सुबह से ही चंडिका मां की विशेष पूजाएं आयोजित हुई। ब्रह्म गुरु हरिबल्लभ सती ने मां चंडिका की शक्ति पूजा संपन्न की, जबकि पुजारी सूरज किमोठी और विनोद भट्ट ने अन्य पंच पूजाएं की। इसके बाद ग्रामीणों ने माता को अर्घ्य भेंट किया।

दिवारा यात्रा समिति के सचिव सतेंद्र सिंह रावत ने बताया कि रविवार को माता की यात्रा ऊखीमठ सोमवार को यात्रा केदारनाथ धाम पहुंच जाएगी। इस मौके पर अध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह बजवाल, उपाध्यक्ष दीपक रावत, चंडिका देवी के पश्वा रतन सिंंह नेगी, ब्रह्मगुरुहरिबल्लभ सती, पुजारी सूरज किमोठी, कुल आचार्य विनोद भट्ट, एरोले (चंडिका देवी के चयनित धारी) रमेश नेगी, राजेंद्र नेगी, ​शिवम नेगी, मयंक किमोठी, अरविंद रावत, सुमित रावत, रजनीश बजवाल, संदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!