पीपलकोटी: आपदा से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़केंपड़ी खस्ता हाल, पैदल आवाजाही कर रहे ग्रामीण–

by | Oct 20, 2024 | आपदा, चमोली | 0 comments

बंड विकास संगठन ने जिलाधिकारी से की सड़कों की हालत सुधारने की मांग, कहा सड़कों के गड्ढे तो दूर आपदा में आया मलबा भी नहीं उठा–

पीपलकोटी, 20 अक्टूबर 2024: बंड क्षेत्र की अधिकांश ग्रामीण सड़कें आपदा से खस्ता हालत में हैं, जिससे ग्रामीण लंबी दूरी पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं। आपदा के दौरान सड़कों पर आया मलबा भी अभी तक नहीं उठाया गया है। बंड विकास संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की सड़कों की हालत सुधारने को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। कहा गया कि ग्रामीण जरुरी सामग्री को अपनी पीठ में लादकर ले जा रहे हैं।

गडोरा गांव को यातायात से जोड़ने वाली सड़क गत वर्ष शुरूआत में ही भूस्खलन की चपेट में आ गई थी। टीएचडीसी की ओर से यहां मलबे का भरान किया गया और हिल कटिंग कर वाहनों की आवाजाही लायक सड़क बनाई, लेकिन आज तक यहां न तो सुरक्षात्मक कार्य हुए हैं और ना ही सड़क की हिल कटिंग हुई है, जिससे छोटे वाहन भी मुश्किल से आवाजाही कर पा रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र में मठ-बैमरु-स्यूण, लुहां, दिगोली, किरुली, कम्यार, सल्ला, रैतोलीसड़कें भी आपदा से बदहाल पड़ी हुई हैं।

बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, महामंत्री हरीश पुरोहित, उपाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद सती, अयोध्या प्रसाद हटवाल, कोषाध्यक्ष ताजवर सिंह नेगी का कहना है कि कई बार अवगत कराने पर भी सड़कों की हालत जस की तस बनीं हुई है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप नेगी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अ​धिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी सड़कों की हालत नहीं सुधर रही है।

Latest News

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...
error: Content is protected !!