चमोली: सप्ताह में एक दिन चमोली में मौजूद रहेंगे एनएच के अ​धिशासी अ​भियंता–

by | Oct 21, 2024 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने दिए अ​धिकारी को सख्त हिदायत, चमोली-मंडल-ऊखीमठ हाईवे के सुधारीकरण के भी दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 21 अक्टूबर 2024: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए शीतकाल में बर्फबारी और प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि शीतकाल में सड़क, विद्युत, पेयजल, खाद्यान्न आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने हेतु पूर्व से ही तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।

जिलाधिकारी ने एनएच रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता को चमोली-गोपेश्वर-चोपता राष्ट्रीय राजमार्ग को शीघ्र ठीक कराने, शीतकाल में मंडल क्षेत्र में जेसीबी मशीन तैनात रखने और सप्ताह में एक दिन चमोली में मौजूद रहने की सख्त हिदायत दी।

जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शीतकाल में जनपद के पर्यटन स्थलों में बड़ी संख्या में पर्यटकों का आवागमन होता है। इस दौरान बर्फबारी व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से सड़क एवं संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो जाते हैं, जिससे मूलभूत सुविधाएं बाधित होने की संभावना रहती है। उन्होंने सड़कनिर्माणदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि पर्याप्त संख्या में जेसीबी, डोजर और अन्य संसाधन को प्रमुख स्थानों पर तैनात रखें।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!