केदारनाथ: केदारनाथ में अनावश्यक वाद्य यंत्रों का उपयोग न हो, दीपावली पर आतिशबाजी का भी किया विरोध–

by | Oct 24, 2024 | कार्रवाई, रूद्रप्रयाग | 0 comments

श्री केदार सभा ने बीकेटीसी अध्यक्ष को भेजा पत्र, कहा केदारनाथ की भौगोलिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए आतिशबाजी पर लगाई जाए रोक–

केदारनाथ, 24 अक्टूबर 2024: श्री केदार सभा ने केदारनाथ में अनावश्यक रुप से वाद्ययंत्रों के उपयोग और अतिशबाजी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग उठाई है। सभा की ओर से इस संबंध में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को पत्र भी भेजा गया है।

सभा के अध्यक्ष पंडित राजकुमार तिवारी और महामंत्री पंडित डॉ. राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ ज्योतिर्लिंग सनातन धर्म में अटूट आस्था का केंद्र होने के साथ धार्मिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बहुत संवेदनशील दिव्य स्थान है। इस रमणीक हिमालय क्षेत्र के शांत वातावरण एवं यहां की दिव्यता परंपराओं का वर्णन हमारे पुराणों में वर्णित है, साथ ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो श्री केदारनाथ का स्थान विशाल हिमखंड एवं दलदल भूमि के बीच स्थित है।

बीकेटीसी अध्यक्ष को भेजा पत्र-

अतः श्री केदारनाथ धाम के धार्मिक एवं वैज्ञानिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए श्री केदारनाथ धाम में अनावश्यक वाद्य यंत्रों एवं दीपावली के त्योहार पर पटाखे द्वारा आतिशबाजी करने पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए। श्री केदारनाथ धाम की महिमा और यहां की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए केदार सभा की ओर से यह मांग उठाई जा रही है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!