गोपेश्वर गांव में पिछले नौ दिनों से चल रही थी रामलीला, नंदप्रयाग और सैकोट में रामलीला की धूम–
गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2024: गोपेश्वर गांव के साथ ही सैकोट और नंदप्रयाग में रामलीला का भव्य मंचन चल रहा है। गोपेश्वर गांव में शुक्रवार को राजतिलक के साथ रामलीला का समापन हो गया है। इस दौरान नगर में राम परिवार की भव्य झांकी निकाली गई। नंदप्रयाग और सैकोट में रामलीला मंचन जारी है।
गोपेश्वर में अपराह्न दो बजे से राम के राज्याभिषेक की तैयारियां चल रहीं थी। मंचन स्थल से गोपीनाथ मंदिर और नगर क्षेत्र में भव्य झांकी निकाली गई। राम परिवार का दर्शकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। गोपेश्वर के होनहार कलाकार, रंगकर्मी और मीडियाकर्मी लोकेश रावत ने पहली बार रामलीला मंचन में अभिनय किया। उनके लिए रामलीला का मंच बिल्कुल नया अनुभव था।

लेकिन मंच में पहुंचते ही अपने हुनर और कार्यकुशला से उन्होंने अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया। अहिरावण का जीवंत अभियन दर्शकों को खूब भाया। इधर, नंदप्रयाग में रामलीला मंचन में रावण-अंगद संवाद का आयोजन हुआ। रावण का अभिनय गजराज रावत और विभीषण का अभिनय पृथ्वी रौतेला ने किया। दोनों कलाकार पिछले 15 सालों से ये अभिनय कर रहे हैं। सैकोट गांव में केवट मंचन को दर्शकों ने खूब पसंद किया।