चमोली: गोपेश्वर गांव में राजतिलक के साथ रामलीला का हुआ समापन–

by | Oct 25, 2024 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

गोपेश्वर गांव में पिछले नौ दिनों से चल रही थी रामलीला, नंदप्रयाग और सैकोट में रामलीला की धूम–

गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2024: गोपेश्वर गांव के साथ ही सैकोट और नंदप्रयाग में रामलीला का भव्य मंचन चल रहा है। गोपेश्वर गांव में शुक्रवार को राजतिलक के साथ रामलीला का समापन हो गया है। इस दौरान नगर में राम परिवार की भव्य झांकी निकाली गई। नंदप्रयाग और सैकोट में रामलीला मंचन जारी है।

गोपेश्वर में अपराह्न दो बजे से राम के राज्याभिषेक की तैयारियां चल रहीं थी। मंचन स्थल से गोपीनाथ मंदिर और नगर क्षेत्र में भव्य झांकी निकाली गई। राम परिवार का दर्शकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। गोपेश्वर के होनहार कलाकार, रंगकर्मी और मीडियाकर्मी लोकेश रावत ने पहली बार रामलीला मंचन में अ​भिनय किया। उनके लिए रामलीला का मंच बिल्कुल नया अनुभव था।

अ​हिरावण का ​अ​भिनय करता मीडियाकर्मी लोकेश रावत-

लेकिन मंच में पहुंचते ही अपने हुनर और कार्यकुशला से उन्होंने अ​भिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया। अहिरावण का जीवंत अ​भियन दर्शकों को खूब भाया। इधर, नंदप्रयाग में रामलीला मंचन में रावण-अंगद संवाद का आयोजन हुआ। रावण का अभिनय गजराज रावत और विभीषण का अभिनय पृथ्वी रौतेला ने किया। दोनों कलाकार पिछले 15 सालों से ये अभिनय कर रहे हैं। सैकोट गांव में केवट मंचन को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

Latest News

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
error: Content is protected !!