दीपावली पर्व को देखते हुए नगर में घूमे पुलिस अधिकारी, दुकानों को अनावश्यक न फैलाने के दिए निर्देश–
गोपेश्वर, 26 अक्टूबर 2024: चमोली पुलिस ने दीवाली पर्व को देखते हुए नगर क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। शनिवार को
पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी, यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक, दिगंबर उनियाल और अन्य पुलिस अधिकारियों ने नगर का स्थलीय भ्रमण कर दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दुकानों को अनावश्यक सड़क तक न फैलाया जाए।

ऐसा मिलने पर दुकान स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पटाखों की दुकान मुख्य तिराहे पर ही लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने फड़ व ठेली विक्रेताओं को दुकानें सड़क से दूर लगाने और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। ऐसा न करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।


