चमोली: छात्रों ने पीजी कॉलेज कराया बंद, बिल्डिंग पर चढ़ा छात्र नेता–

by | Oct 26, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

छात्र संघ चुनाव कराने की मांग पर अडिग एनएसयूआई छात्र नेता, दूसरे दिन भी महाविद्यालय परिसर में किया जमकर बवाल, आंदोलन की दी चेतावनी–

गोपेश्वर, 26 अक्टूबर 2024: महा​विद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग पर दूसरे दिन भी एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने पीजी कॉलेज गोपेश्वर परिसर में जमकर बवाल काटा। छात्रों ने पीजी कॉलेज में तालाबंदी कर कक्षाएं बंद करा दी। एक आक्रो​शित छात्र कॉलेज की छत पर चढ़ गया। करीब चार घंटे बाद प्रशासन से आश्वासन पर छात्र नीचे उतरा।

शुक्रवार को भी छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं ने जमकर बबाल किया। ​शिक्षामंत्री का पुतला भी फूंका। शनिवार को छात्र-छात्राओं ने सरकार और विश्व​ विद्यालय के खिलाफ जमकर नारेबजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज की कक्षाएं बंद कराई और एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष किशन सिंह बत्र्वाल कॉलेज की छत पर चढ़ गए। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ ही नहीं रहेगा तो छात्रों की आवाज को कौन उठाएगा।

महाविद्यालय गेट पर प्रदर्शन करते छात्र-

कहा कि सरकार का कहना है कि उनके द्वारा 30 सितंबर तक छात्र संघ चुनाव कराने के लिए विवि को पत्र लिखने की बात कही गई है। जबकि विवि का कहना है कि उन्हें इस तरह का कोई पत्र नहीं मिला है। छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। तर्क दिया जा रहा है कि चुनाव की समीय सीमा निकल गई है। ऐसे तो निकायों का भी चुनाव समय पर नहीं हो पाया, वहां चुनाव कैसे कराए जा रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव कराने की तिथि घोषित करने की मांग की है।

दोपहर करीब एक बजे तहसीलदार व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सारी मांकों को शिक्षा मंत्री तक पहुंचाया जाएगा। जिसके बाद वह छत से नीचे उतर गए। कहा कि चार नवंबर को काॅलेज खुलने तक यदि छात्रसंघ को लेकर सरकार निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस अवसर पर हिमांशु बिष्ट, नितिन नेगी, अतुल राणा, ज्योति खत्री, तनीषा फरस्वाण, अनुज राणा, मनीष राणा आदि मौजूद रहे। डारी, नवदीप पंवार, मनीषा फरस्वाण, कंचन पंवार, रोहित कुमार, रोहित कुमार, अजय फरस्वाण आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!