चमोली: अंतिम चरण में पहुंची बदरीनाथ धाम की यात्रा, 11 दिन में एक लाख श्रद्धालु पहुंचे बदरीनाथ–

by | Oct 27, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

यात्रा के अंतिम चरण में पकड़ी रफ्तार, हर दिन पहुंच रहे दस हजार से अ​धिक तीर्थयात्री, पढ़ें अब तक कितने यात्री पहुंचे धाम–

बदरीनाथ, 27 अक्टूबर 2024: जैसे-जैसे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है धाम में यात्रियों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 11 दिनों में बदरीनाथ धाम में एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या से यात्रा रूट से लेकर बदरीनाथ धाम तक खूब रौनक बनी हुई है।

इस साल बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू में तेज रही, लेकिन बाद में यात्रा काफी धीमी हो गई। जिसके चलते धाम में पहुंचने वाले कुल यात्रियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले काफी कम रही, लेकिन अब जब यात्रा अंतिम चरण में चल रही है तो धाम में यात्रियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। जब से बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित हुई है तब से धाम में यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। 12 अक्तूबर को धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित होने के बाद से अब तक 130617 यात्री धाम में पहुंच चुके हैं।

पिछले 11 दिनों में धाम में पहुंचे यात्री

दिन यात्रियों की संख्या

17 अक्तूबर 7983

18 अक्तूबर 7721

19 अक्तूबर 8853

20 अक्तूबर 9066

21 अक्तूबर 9073

22 अक्तूबर 9099

23 अक्तूबर 9237

24 अक्तूबर 9159

25 अक्तूबर 10760

26 अक्तूबर 10179

27 अक्तूबर 9299

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!