चमोली: चमोली जिले में नौ उत्कृष्ट और नौ कलस्टर विद्यालय बनेंगे–

by | Oct 31, 2024 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने बैठक में चयनित विद्यालयों की रिपोर्ट फिर से तैयार करने के दिए निर्देश, बड़ा सवाल, ​शिक्षक हैं नहीं, कैसे होंगे विद्यालय उत्कृष्ट–

गोपेश्वर 30 अक्टूबर 2024: जिला सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने उत्कृष्ट विद्यालय समिति की बैठक ली। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों का चयन आपसी समन्वय से करें। विद्यालयों के चयन को लेकर तैयार रिपोर्ट में विसंगतियां पाए जाने पर इसे दोबारा तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि जिले में नौ कलस्टर और नौ उत्कृष्ट विद्यालय बनाए जाने हैं।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने उत्कृष्ट व कलस्टर विद्यालयों में छात्रों के लिए परिवहन की व्यवस्था, भूमि का पंजीकरण, सी व डी श्रेणी के विद्यालयों की डीपीआर को लेकर चर्चा की। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि विद्यालयों को दान में मिली भूमि का पंजीकरण विद्यालय के नाम पर किया जाए। मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालयों का चयन शासनादेश के अनुरूप किया जाए। विद्यालयों को शिफ्ट करने में आने वाली दिक्कतें, छात्र संख्या, विद्यालय की सड़क से दूरी की पूरी जानकारी रिपोर्ट में समाहित करने के निर्देश दिए। न्यूनतम छात्र संख्या वाले विद्यालयों की जियो टैगिंग के भी निर्देश दिए।

जिला शिक्षाधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि जिले में प्रथम चरण में नौ उत्कृष्ट और नौ कलस्टर विद्यालय बनाए जाने हैं। उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए पांच किमी और कलस्टर विद्यालयों के लिए 15 किमी का दायरा निर्धारित किया गया है। बैठक में शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, बड़ा सवाल यह सामने आ रहा है कि प्रदेशभर में ​शिक्षकों की भारी कमी बनीं हुई है। ऐसे में विद्यालयों को उत्कृष्ट बनाने की कवायद कहां तक पहुंच पाएगी, यह देखने वाली बात है।

Latest News

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
error: Content is protected !!