आस्था: शीतकाल के लिए बंद हुए ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट–

by | Nov 3, 2024 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा अभूतपूर्व रही केदारनाथ धाम की यात्रा, 15 हजार से अ​धिक श्रद्धालु बनें साक्षी–

केदारनाथ, 03 नवंबर 2024: ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट रविवार को भैयादूज के पर्व पर प्रात: 8 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब छह माह तक केदारनाथ के दर्शन शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में किए जा सकेंगे। ऊं नम: ​शिवाय और जय बाबा केदार के जयघोष तथा सेना की बैंड धुनों के साथ बाबा केदार की डोली भी ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हो गई है। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय समेत 15 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को दीपावली के दिन से ही भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था ।

रविवार प्रातः पांच बजे से बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई। बीकेटीसी के आचार्य, वेदपाठियों, पुजारीगणों ने भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग की समाधि पूजा की। स्वयंभू शिवलिंग को भस्म, स्थानीय पुष्पों बेल पत्र आदि से समाधि रूप दिया गया। प्रातः 08:30 बजे बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली को मंदिर से बाहर लाया गया इसके बाद श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।

कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली ने अपने पहले पड़ाव रामपुर के लिए प्रस्थान किया। हजारों श्रद्धालु बाबा की पंचमुखी डोली के साथ पैदल ही रवाना हुए। श्रद्धालुओं के लिए जगह – जगह भंडारे आयोजित किये गये थे। आज केदारनाथ में मौसम साफ रहा। आस-पास बर्फ होने से सर्द बयारें भी चलती रही लेकिन श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा।

कपाट बंद होने के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि इस यात्राकाल में रिकार्ड साढ़े 16 लाख से अधिक तीर्थ यात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से आज भव्य व दिव्य केदारपुरी का पुनर्निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम यात्रा का सफल संचालन हुआ। उन्होंने सफल यात्रा संचालन के लिए बीकेटीसी के कार्मिकों, पुलिस – प्रशासन, यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विभागों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी आदि का आभार जताया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बाबा केदार की पंचमुखी डोली आज 3 नवंबर को रामपुर रात्रि प्रवास करेगी 4 नवंबर सोमवार को श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी रात्रि प्रवास कर 5 नवंबर मंगलवार को शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। शीतकाल में बाबा केदार की पूजा ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में ही संपादित होगी।

आज कपाट बंद होने के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अलावा स्वामी संबिदानंद महाराज,रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी डा.सौरव गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, केदारनाथ विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, सदस्य श्रीनिवास पोस्ती,भास्कर डिमरी, प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, तीर्थ पुरोहितों की संस्था केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी,पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबंर सेमवाल, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, ललित त्रिवेदी,देवानंद गैरोला अरविंद शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण, उमेश पोस्ती,प्रकाश जमलोकी, रविंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

यहां यह भी उल्लेखनीय है इस यात्रा वर्ष की उत्तराखंड चारधाम यात्रा शनै- शनै समापन कीओर है धामों में मौसम सर्द हो गया है।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 17 नवंबर को बंद हो रहे है।श्री गंगोत्री धाम के कपाट बीते शनिवार 2 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो गये है।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज भैयादूज 3 नवंबर को प्रात: बंद हुए तथा श्री यमुनोत्री धाम के कपाट आज भैयादूज के अवसर पर आज 3 नवंबर दोपहर को बंद हो जायेंगे।

जबकि पवित्र गुरूद्वारा हेमकुंट साहिब तथा लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बीते 10 अक्टूबर को बंद हो गये। द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट 20 नवंबर को बंद हो रहे है तथा तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट कल सोमवार 4 नवंबर को बंद हो रहे है जबकि चतुर्थ केदार रूद्रनाथ जी के कपाट 17 अक्टूबर को बंद हुए।

Latest News

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...

सख्ती: जनपद में फिर से चलाया जाएगा राशन कार्ड सत्यापन अभियान, अपात्र होंगे चि​न्हित–

फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...

जीरो ग्राउंड: रात को निरीक्षण पर निकले रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा–

आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...

चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...
error: Content is protected !!