वेट एंड वॉच: अब बंड क्षेत्र के लोगाें को टीएचडीसी के जवाब का इंतजार, पूरी नहीं हुई मांगें तो झेलो आंदोलन–

by | Nov 5, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

बंड विकास संघर्ष समिति ने बनाई आंदोलन की रणनीति, विचार विमर्श किया–

पीपलकोटी, 05 नवंबर 2024: विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणदायी कंपनी यदि क्षेत्रीय लोगों की मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं करती है तो जनता बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। बंड विकास संघर्ष समिति की बैठक में रविवार को आंदोलन की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।

पीपलकोटी में रविवार अपराह्न बंड विकास नागपुर संघर्ष समिति की बैठक हुई। जिसमें टीएचडीसी कंपनी द्वारा उनकी मांगों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई। पिछले दिनों जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कंपनी के साथ हुई बैठक में समिति ने अपनी मांगों को रखा था। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि संघर्ष समिति की मांगों पर कंपनी हीलाहवाली करती है तो इसके विरोध में आंदोलन खड़ा किया जाएगा। बैठक में आंदोलन की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया।

बैठक में बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, संघर्ष समिति के अध्यक्ष अतुल शाह, बंड विकास संगठन के महामंत्री हरीश पुरोहित, ताजवर नेगी, जगदंबा प्रसाद सती, बृहर्षराज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

——

संघर्ष समिति की प्रमुख मांगें

– परियोजना निर्माण से पूरा क्षेत्र किसी न किसी रूप से प्रभावित है, इसलिए स्यूंण से दुर्गापुर, बौंला, बिरही तक के क्षेत्र को प्रभावित घोषित किया जाए। कंपनी की ओर से क्षेत्र में आधुनिक विद्यालय खोलने के वादे को पूरा किया जाए, स्थानीय अस्पताल में सुविधाएं प्रदान की जाएं। क्षेत्र में विकास के कार्य किए जाएं। नियमानुसार परियोजना में 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को दिया जाए। परियोजना से क्षेत्र में हो रहे पर्यावरणीय नुकसान की जिम्मेदारी लेते हुए उसकी भरपाई की जाए। परियोजना निर्माण से सूख रहे प्राकृतिक स्रोतों के संरक्षण पर काम किया जाए और क्षेत्र में भूगर्भीय नुकसान के चलते अचल संपति को जो नुकसान हो रहा है उसका ट्रीटमेंट किया जाए व मुआवजा दिया जाए।

Latest News

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
error: Content is protected !!