चमोली: उर्गम घाटी के ग्रामीणों ने रुकवाया हेलंग में जल विद्युत परियोजना का काम–

by | Nov 6, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

सोमवार देर रात टीएचडीसी की साइड पर दुर्घटना में लापता है मनमोहन, ग्रामीणों में आक्रोश, आगे की रणनीति भी बनाई–

जोशीमठ, 06 नवंबर 2024: हेलंग में टीएचडीसी की साइड पर बीते दिन हुए वाहन दुर्घटना में लापता उर्गम घाटी के युवक का बुधवार को भी कोई पता नहीं चल पाया है। युवक की ढूंढखोज की मांग को लेकर बुधवार को गुस्साए ग्रामीणों ने परियोजना का कार्य रुकवा दिया है। कहा कि जब तक युवक को ढूंढा नहीं जाता वे कार्य शुरू नहीं होने देंगे।

सोमवार देर रात को हेलंग में टीएचडीसी परियोजना की साइड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया था। वाहन में तीन लोग सवार थे, जिनमें एक की मौत हो गई थी जबकि एक घायल है। लेकिन उर्गम घाटी के देवग्राम निवासी मनमोहन का पता नहीं चल पाया।

पुलिस और एसडीआरएफ ने मंगलवार को भी युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। बुधवार को उर्गम घाटी के ग्रामीण भारी संख्या में हेलंग में कंपनी के गेट पर पहुंच गए और कार्य रुकवा दिया। ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने बताया कि जब तक युवक का पता नहीं चल जाता परियोजना का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। जल्दी ग्रामीण कार्यस्थल पर धरना भी देने को बाध्य होंगे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!