जिलाधिकारी हिमांशु खुराना तहसील दिवस में पहुंचे पोखरी, श्रम अधिकारी का वेतन रोका, अन्य अधिकारियों के कसे पेंच–

by | Sep 7, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पोखरी। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना मंगलवार को तहसील दिवस कार्यक्रम में पोखरी पहुंचे। जिले के समस्त उच्च अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। तहसील दिवस में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, आवास, बीपीएल कार्ड,, मुआवजा, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा आदि से जुड़ी 84 समस्याएं/शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई। जिसमें से 53 शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निस्तारण किया। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को जन शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इस दौरान पोखरी में श्रम विभाग की साइट बंद किए जाने सें पंजीकरण न होने और तहसील दिवस में श्रम अधिकारी के उपस्थित न रहने पर जिलाधिकारी ने श्रम अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। इस दौरान पाॅलीटेक्निक भवन का निर्माण जल्द पूरा कराने, हापला सहकारी समिति को जौरासी में विलय न करने, बीपीएल कार्ड बनाने, नन्दा गौरा योजना का लाभ न मिलने, कोविड से मृत्यु होने के बाद भी प्रमाण पत्र न मिलने, नगर पंचायत पोखरी में कूडा निस्तारण, सलना गांव में भूस्खलन, क्षतिग्रसत पैदल रास्ते एवं पुलिया का पुर्ननिर्माण कराने, अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त गौशाला का मुआवजा आदि समस्याएं भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी संबधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर किमोठा और रेस्यू स्थान पर मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने तथा सेमी-मासौं मोटर मार्ग पर नैधार तोक में एलाइनमेंट ठीक न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को क्षेत्र का मुआयना कर तत्काल सुधारीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वही मसौली-नौली मोटर मार्ग व खन्ना-पैनी-कुजांसू मोटर मार्ग पर काश्तकारों की भूमि का मुआवजा न दिए जाने पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि मुआवजा धनराशि मिल गई है। प्रभावित काश्तकारों को कुजांसू से मुआवजा वितरण जल्द शुरू कर दिया जाएगा। जिलासू-आली मोटर मार्ग व  उडामाण्डा-खुनीगाड मोटर मार्ग का लंबे समय से निर्माण पूरा न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पोखरी-आली मोटर मार्ग पर नाली निर्माण न होने से आवासीय भवनों में पानी रिसाव की समस्या पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को तत्काल समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
सिनाऊ तल्ला मल्ला में पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त होने एवं तोणजी में पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण द्वारा  पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकार तत्काल लाईन ठीक कराने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पंचायत पोखरी में पेयजल की कमी के कारण योजना पुर्नगठन करने की मांग भी रखी गई। पैणी तथा सिनाऊ तल्ला के उदयपुर तोक में विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से विद्युत के झूलते तारों से बने खतरे की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को तत्काल विद्युत लाईन को ठीक करने के निर्देश दिए। क्षेत्र वासियों ने जंगली जानवरों की समस्या भी प्रमुखता से रखी। कहा कि सुअर व बंदरों के आंतक से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने सुअरों को मारने के लिए वन विभाग से अनुमति लेने तथा फसलों की सुरक्षा के कृषि विभाग किसानों से चैनलिंग फेन्सिग की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा।
पोखरी ब्लाक में आधार कार्ड न बनने की समस्या पर जिलाधिकारी ने कहा कि आधार कार्ड बनाने के लिए जल्द ही व्यवस्था फिर से शुरू कराई जाएगी। रौता एवं हापला चिकित्सालय में नियुक्ति होने के बाद भी डाक्टर के न बैठने तथा एरास स्वास्थ्य उपकेन्द्र का भवन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर सीएमओ को जांच करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में कुछ पात्र लोगों को पीएम आवास न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कहा कि पुनः सर्वेक्षण होने पर ऐसे लोगों को प्राथमिकता पर लिया जाएगा। भिकौना में टाटा हाईइटेंशन लाईन पर कार्य कर चुके क्षेत्र के लोगों को कंपनी के द्वारा मजदूरी भुगतान न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को कंपनी से किसी को बुलाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, डीएफओ अमित कंवर सहित कई उच्च अधिकारी मौजूद थे।  

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!