चमोली: पंडित गोविंद प्रसाद नौटियाल पत्रकार सम्मान से सम्मानित होंगे वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट–

by | Nov 6, 2024 | चमोली, सम्मान | 0 comments

गौचर मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों होंगे सम्मानित, पत्रकारों में खुशी की लहर–

गोपेश्वर, 06 नवंबर 2024: 72वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले में इस वर्ष वरिष्ठ पत्रकार श्री क्रांति भट्ट को पं0 गोविन्द प्रसाद नौटियाल पत्रकार सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। श्री क्रांति भट्ट द्वारा हिमालय क्षेत्र में पत्रकारिता के माध्यम से प्रख्यात लेखन एवं गौचर मेले के संस्थापक पं0 गोविन्द प्रसाद नौटियाल के सपनों को पूरा करने का अद्वितीय प्रयास करने पर स्मृति समिति द्वारा उनका चयन किया गया है।

स्मृति समिति के सचिव भुवन नौटियाल ने बताया कि यह सम्मान प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों से गौचर मेले के उद्घाटन के अवसर पर 14 नवंबर,2024 को मेला पंडाल में अपराह्न 1.00 बजे प्रदान किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार श्री क्रांति भट्ट ने पत्रकारिता जगत में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में उनके आलेख, रिपोर्ट और शोध आलेख प्रकाशित हुए है। पत्रकारिता के लिए विभिन्न मंचों, संगठनों, सामाजिक, शिक्षा, संस्कृति, सनातन कार्य क्षेत्र में लगे संगठनों से पुरस्कृत हो चुके है।

श्री भट्ट किशोर न्याय बोर्ड में सदस्य रहे। चमोली जिला रेडक्रास सोसायटी में तीन वर्षों तक अध्यक्ष पद पर कार्य किया। 10 वर्षों तक लगातार चमोली जिला उपभोक्ता फोरम में सदस्य और इस अवधि में कुछ समय के लिए रुद्रप्रयाग के जिला उपभोक्ता फोरम में सदस्य पद का अतिरिक्त दायित्व भी सभाला। वर्तमान में श्री भट्ट दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान के ब्यौरा प्रभारी एवं यूएनआई के संवाददाता और एक स्वतंत्र मान्यता प्राप्त पत्रकार के रूप में कार्यरत है।

Latest News

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...
error: Content is protected !!