चमोली: 11 सालों से लटकाई पदोन्नति, शिक्षक ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी–

by | Nov 8, 2024 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

वरिष्ठता सूची में होने के बावजूद पदोन्नति को बार-बार रोके जाने से क्षुब्ध है ​शिक्षक, स्वै​च्छिकसेवानिवृ​त्ति मांगी–

गोपेश्वर, 08 नवंबर 2024: बार-बार पदोन्नति रोके जाने से क्षुब्ध एक ​शिक्षक ने स्वै​​च्छिकसेवानिवृ​​त्ति मांगी है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्धत्ति विद्यालय सैकोट में तैनात शिक्षक की पदोन्नति 11 सालों से लटकी है। वरिष्ठता सूची में होने के बावजूद पदोन्नति को बार-बार रोके जाने से क्षुब्द होकर शिक्षक ने विभाग से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए पत्र भेजा है।

राजकीय आश्रम पद्धत्तिविद्यालसैकोट में तैनात शिक्षक भरत सिंह राणा ने इस संबंध में समाज कल्याण विभाग के निदेशक को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा कि 2013-14 में उनका क्रमांक तीन था, इसमें एक शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि दूसरे शिक्षक का नियुक्ति क्रमांक उनसे पीछे है, ऐसे में उनका क्रमांक प्रथम होना चाहिए था। उसके बाद लगातार तीन बार असंवर्गीय शिक्षक का नाम उनसे ऊपर कर दिया गया। 2022 और फिर 2024 में भी पदोन्नति को लटकाया गया।

उन्होंने कहा कि उनका वरिष्ठता क्रम पांच किया गया है। जबकि उनका वरिष्ठका क्रम प्रथम होना चाहिए था। हर बार उनके द्वारा ज्ञापन दिए गए, लेकिन किसी का समाधान नहीं हो पाया। जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गए हैं। इसलिए उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी जाए। उन्होंने जिला समाज कल्याण विभाग को इस संबंध में अवगत कराया है।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!