अक्षत नाट्य संस्था के रंगकर्मियों ने जनगीतों के साथ मनाया राज्य स्थापना दिवस–

by | Nov 9, 2024 | उत्सव, चमोली | 0 comments

रंगकर्मी कमल किशोर डिमरी और सुनील सेमवाल को किया सम्मानित–

गोपेश्वर, 09 नवंबर 2024: राज्य आंदोलन की आवाज को मुखर करने के लिए स्थापित की गई अक्षत नाट्य संस्था के रंगकर्मियों ने शनिवार को राज्य स्थापना दिवस पर लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान रंगकर्मियों उत्तराखंड मेरी मातृभूमि, मेरी जन्मभूमि, तेरी जय जयकारा, मेरा हिमाला जैसे जनगीत गाए। संस्था की ओर से दो रंगकर्मियों को सम्मानित किया गया।

राज्य आंदोलन के दौरान सीमांत चमोली जनपद से लेकर देहरादून तक जगह-जगह जनगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अक्षत नाट्य संस्था ने आंदोलन को मुखर किया था। संस्था की ओर से रंगकर्मी जगत रावत के निर्देशन में पहाड़ की व्यथा नाटक का मंचन किया गया।

संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ का कहना है कि राज्य आंदोलनकारियों की तरह ही राज्य के रंगकर्मियों का भी चिन्हिकरण कर उन्हें राज्यआंदोलनकारी का परिचय पत्र दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम में रंगकर्मी कमल किशोर डिमरी और सुनील सेमवाल को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमित चमोली, आयुष वशिष्ठ, सपना, दीवान सिंह नेगी, कलावती, हरिओम, आरती नेगी
के साथ ही कई युवा रंगकर्मी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!