चमोली: हो गया फिक्स, मैठाणा में 11 से 15 दिसंबर तक आयोजित होगा मेला, तैयारियां पूरी–

by | Nov 10, 2024 | उत्सव, चमोली | 0 comments

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे मेले का शुभारंभ, सरकारी विभागों के स्टॉल लगेंगे, कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे आयोजित–

गोपेश्वर, 10 नवंबर 2024: अलकनंदा के किनारे ​स्थित पर्यटन स्थल मैठाणा में पांच साल बाद मेले का आयोजन होगा। मेले को भव्य स्वरुप देने के लिए अलकनंदा पर्यटन सांस्कृतिक ग्रामीण कृषि विकास मेला समिति बैठकें आयोजित कर रही है। रविवार को भी मैठाणा में दूसरे चरण की बैठक आयोजित हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि मेले का आगाज 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों होगा। मेला 15 दिसंबर तक आयोतजत होगा। समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।

मैठाणा में मेला कमेटी की उपाध्यक्ष मुन्नी पंवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले में सरकारी विभागों के स्टॉल, सांस्कृतिक व खेलों का आयोजन किया जाएगा। समिति के संरक्षक चंडी प्रसाद थपलियाल ने कहा कि मेले को भव्य रुप दिया जाएगा। मेले के सफल संचालन के लिए थराली व बदरीनाथ विधायक के साथ ही गढ़वाल सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी और ब्लाॅक प्रमुख विनीता देवी का सहयोग भी लिया जाएगा।

इस मौके पर समिति के सचिव राकेश लाल खनेड़ा, उमेश चंद्र थपलियाल, सुरेंद्र खंडूरी, हरिकृष्ण कोठियाल, ग्राम प्रधान विनीता देवी, शिव प्रसाद, मुन्नी पंवार, विनोद मिश्रा, विमल मैठाणी, सदानंद मिश्रा, शशांक राणा, सोहन सिंह, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह पंवार, प्रधान संगठन के अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे। संचालन रामलाल आर्य व महेंद्र चौहान ने किया।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!